‘बॉलीवुड में महिलाओं और पुरुषों के साथ…’ कार्तिक आर्यन की एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द, खोली इंडस्ट्री की पोल

नई दिल्ली. पूजा बेदी की बेटी और एक्ट्रेस अलाया एफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘श्रीकांत’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस अपकमिंग फिल्म में अलाया एक्टर राजकुमार राव संग नजर आने वाली हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने पूजा तलवार के यूट्यूब चैनल के लिए दिए एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री में अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं और पुरुषों के साथ जैसा व्यवहार होता है उसमें काफी अंतर है. उनके मुताबिक इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेज के साथ काफी भेदभाव होता है.

‘फ्रेडी’ एक्ट्रेस अलाया एफ ने अपने इंटरव्यू में आगे कहा कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काफी खराब वातावरण में भी काम करना पड़ा था और उस दौरान उन्हें काफी ‘भयानक’ अनुभवों का सामना भी करना पड़ा था. अपने अनुभवों के बारे में विस्तार से बात करते हुए एक्ट्रेस कहती हैं, ‘कुछ फिल्में हैं जिनके सेट पर मेरे साथ भयानक अनुभव हुए. आप ऐसे लोगों के साथ काम कर रहे हैं जिन्हें आपकी परवाह नहीं है. वास्तव में वह आपका हित नहीं चाहते हैं. हमें अपनी रक्षा स्वयं करनी होगी. आपको उन स्थितियों को संभालना होगा जिनमें आपके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता है. मेरे लिए वह सबसे बड़ा सदमा था, क्योंकि यह तब हुआ जब मैं इंडस्ट्री में कुछ समय बिता चुकी थी’.

FIRST PUBLISHED : May 4, 2024, 20:59 IST

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें