जमशेदपुर. बदलते मौसम के साथ जमशेदपुर में भी गर्मी काफी बढ़ गई है. ऐसे में लोगों को सिर्फ पंखे के सहारे रहना काफी मुश्किल हो गया है. लोग अपने घरों में एसी या कूलर का सहारा ले रहे हैं. एसी काफी महंगा होता है, जिसके कारण सभी लोग इसे नहीं लगा पाते. लेकिन, आप मात्र 6000 रुपये कूलर पर खर्च कर के एसी जैसा ठंडक पा सकते हैं.
Local 18 को जानकारी देते हुए जमशेदपुर के साकची मुख्य बाजार में स्थित दुकान माय चॉइस के संचालक राजेश अग्रवाल ने बताया कि समय को देखते हुए नए-नए आविष्कार हो रहे हैं. वैसे ही इस गर्मी को मात देने के लिए डेजर्ट कूलर मार्केट में आया है. इसकी खासियत है कि इसकी शुरुआत 6000 रुपए से होती है. यह छोटा और असरदार है. आपको इस कूलर में बार-बार पानी डालने की जरूरत नहीं.
40 फीट तक करेगा ठंडा
आगे बताया कि इस कूलर में पानी नहीं डाला जाता, लेकिन ये आपको एसी जैसा मजा देगा. इसके लिए आप इसमें बर्फ के टुकड़े डालें, जिसमे आपको एसी से भी जायदा आनंद आएगा. इस कूलर की एयर फ्लो करीब 40 फीट तक होती है, जबकि साधारण कूलर 25 से 30 फीट ही कवर कर पाता है.
इतनी है कीमत
ब्रांड में आपको सभी ब्रांडेड कंपनी मिलेंगी, जिसमें बजाज , सिम्फनी, वोल्टास, हिंदवेयर, ओरिएंट और केंस्टर उपलब्ध हैं. कैपेसिटी की बात करें तो आपको 55 लीटर से 135 लीटर में उपलब्ध है. कीमत 55 लीटर 9 हजार रुपए, 65 लीटर 10 हजार रुपए, 75 लीटर 12 हजार रुपए और 90 लीटर 13 हजार रुपए में मिल जाएंगे. लोग इस कूलर को अपने ऑफिस, दुकान या ट्यूशन में लगाना पसंद कर रहे हैं.
Tags: Jamshedpur news, Local18, Summer, Water Cooler
FIRST PUBLISHED : May 16, 2024, 21:55 IST










