18,000 रुपये से भी कम कीमत में आया ये धांसू फोन, 16GB तक रैम, बड़ी बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर से है लैस

नई दिल्ली. Oppo A3 Pro को भारत में शुक्रवार को लॉन्च किया गया. आपको बता दें कि ये इंडियन वेरिएंट चीन में अप्रैल में पेश हुए वर्जन से अलग है. ये फोन डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स दोनों ही मामलों में चीनी वेरिएंट से अलग है. फोन के इंडियन वेरिएंट में 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है.

Oppo A3 Pro की कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 17,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये रखी गई है. ग्राहक आज से ही इस फोन को ओप्पो इंडिया ऑनलाइन स्टोर, अमेजन, फ्लिपकार्ट और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं. कंपनी ने कंफर्म किया है कि HDFC बैंक, SBI कार्ड्स, IDFC फर्स्ट बैंक, येस बैंक और ICICI बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन्स पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा. साथ ही ग्राहक नो-कॉस्ट EMI पेमेंट्स का भी फायदा उठा सकेंगे. इस फोन को मूनलाइट पर्पल और ब्लैक कलर ऑप्शन में उतारा गया है.

ये भी पढ़ें: Apple की बैक टू स्कूल सेल शुरू, सस्ते में खरीदें iPad और MacBook, मिलेंगे फ्री गिफ्ट भी

Oppo A3 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट 180Hz टच रिस्पॉन्स रेट और 1,000nits का पीक ब्राइटनेस के साथ 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. हैंडसेट स्प्लैश टच फीचर से भी लैस है जो लोगों को गीले हाथों से भी फोन का इस्तेमाल करने की सुविधा देता है.

इस स्मार्टफोन में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर मौजूद है. रैम को वर्चुअल तरीके से 16GB तक बढ़ाया भी जा सकता है. ये फोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड ColorOS 14 पर चलता है.

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50MP प्राइमरी कैमरे के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. वहीं, सेल्फी के लिए इसके रियर में 8MP कैमरा मौजूद है. इस फोन में काफी AI बेस्ड फीचर्स भी दिए गए हैं. Oppo A3 Pro की बैटरी 5,100mAh की है और यहां 45W वायर्ड SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है.

Tags: 5G Smartphone, Tech news, Tech news hindi

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें