आज की रात की शुरूआत होगी बेहद खास…आकाश में पूनम का चंद्रमा होगा उदित, जानिए वजह

नर्मदापुरम: पृथ्‍वी के 16 देशों, भारत के 8 राज्‍यों सहित मध्‍यप्रदेश के 14 जिलों से होकर उत्‍तरी गोलार्द्ध में खींची गई काल्‍पनिक कर्क रेखा पर आज साल की खास खगोलीय घटना दिखने जा रही है. सूर्य कर्क रेखा पर पहुंच अपनी उत्‍तरायण यात्रा पूरी करने जा रहा है. इसके बाद यह अपनी वापसी दक्षिणायन यात्रा आरंभ करेगा. नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने लोकल 18 को बताया कि आज की इस खगोलीय घटना के कारण उत्‍तरी गोलार्द्ध के नगरों में दिन सबसे लंबा और रात सबसे छोटी अवधि की होगी. इस घटना को समर सोलेस्टिस कहते हैं.

इसे स्‍ट्राबेरी मून नाम दिया गया है
सारिका ने बताया कि आज कर्क रेखा पर स्थित नगरों में सूर्य के लंबवत होने के कारण किसी भी वस्‍तु की छाया दोपहर में उसके आधार के नीचे बनेगी. जिससे लगेगा कि छाया गायब हो गई. कर्क रेखा के नगरों के लिये आज शून्‍य छाया दिवस होगा. खगोलीय उत्‍तरायण के अंतिम पड़ाव पर पहुंचने की इस घटना को अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के रूप में भी मनाया जाता है.

उन्होंने बताया कि आज की रात की शुरूआत भी बेहद खास होगी. पश्चिम में सूर्य के ढ़लते ही पूर्वी आकाश में पूनम का चंद्रमा उदित होगा. इसे स्‍ट्राबेरी मून नाम दिया गया है, जो कि पश्चिमी देशों में इस समय पकने वाली जंगली स्‍ट्राबेरी के कारण रखा गया है. लगभग हर 20 साल में स्‍ट्राबेरी मून और समर सोलिस्‍टस की घटना एक साथ होती है. तो तैयार हो जाइए सबसे लंबे अवधि के दिन और स्‍ट्राबेरी मून वाली रात में कुछ अच्‍छा करने के लिये.

कर्क रेखा पर स्थित भारत के राज्‍य:– गुजरात, राजस्‍थान, मध्‍यप्रदेश ,छत्‍तीसगढ़, झारखंड,पश्चिमी बंगाल , त्रिपुरा और मिजोरम.

कर्क रेखा पर स्थित मध्‍यप्रदेश के जिले:- रतलाम, उज्जैन, आगरमालवा , सीहोर, भोपाल, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, कटनी, जबलपुर, उमरिया और शहडोल.
21 जून को दिन की अवधि

भोपाल में आज दिन की अवधि 13 घंटे 34 मिनट और 01 सेकंड होगी .
नर्मदापुरम में आज दिन की अवधि 13 घंटे 31 मिनट और 53 सेकंड होगी.
रायसेन में आज दिन की अवधि 13 घंटे 34 मिनट और 19 सेकंड होगी.
उज्‍जैन में आज दिन की अवधि 13 घंटे 34 मिनट और 42 सेकंड होगी.
बैतूल में आज दिन की अवधि 13 घंटे 28 मिनट और 22 सेकंड होगी.
जयपुर में आज दिन की अवधि 13 घंटे 50 मिनट और 07 सेकंड होगी.
पटना में आज दिन की अवधि 13 घंटे 44 मिनट और 14 सेकंड होगी.
जोधपुर में आज दिन की अवधि 13 घंटे 47 मिनट और 20 सेकंड होगी.
छिंदवाड़ा में आज दिन की अवधि 13 घंटे 28 मिनट और 57 सेकंड होगी.
हरदा में आज दिन की अवधि 13 घंटे 30 मिनट और 08 सेकंड होगी.
बांसवाड़ा में आज दिन की अवधि 13 घंटे 35 मिनट और 16 सेकंड होगी.
जबलपुर में आज दिन की अवधि 13 घंटे 33 मिनट और 40 सेकंड होगी.
इंदौर में आज दिन की अवधि 13 घंटे 31 मिनट और 44 सेकंड होगी.
विदिशा में आज दिन की अवधि 13 घंटे 35 मिनट और 08 सेकंड होगी.
सीहोर में आज दिन की अवधि 13 घंटे 33 मिनट और 47 सेकंड होगी.
नई दिल्‍ली में आज दिन की अवधि 13 घंटे 58 मिनट और 01 सेकंड होगी.

Tags: Hoshangabad News, Latest hindi news, Local18, Mp news

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें