इश्कबाज डीएसपी के बाद अब यूपी के हेड कॉन्स्टेबल पर पत्नी ने किया केस, वजह जान कहेंगे ‘ओह माय गॉड’

मिर्जापुरः उत्तर प्रदेश में पुलिसवालों के खिलाफ केस होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. हाल ही में कानपुर के एक शादीशुदा डीएसपी को इश्कबाजी के मामले दोषी पाये जाने पर सिपाही बना दिया गया था. इसके बाद अब यूपी के मिर्जापुर जिले के एक कॉन्स्टेबल के खिलाफ उसकी पत्नी ने केस कर दिया है. जब महिला शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची तो उसकी शिकायत सुनकर हरकोई हैरान रह गया.

मिर्जापुर के हेड कॉन्स्टेबल आशीष सरोज के खिलाफ पत्नी ने केस दर्ज कराया है. इसके साथ ही महिला ने पूरे ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के लिए प्रताड़ित करने का केस दर्ज कराया है. इसके साथ ही पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का आरोप है कि हेड कॉन्सटेबल उसे दहेज के लिये प्रताड़ित करता है. इतना ही नहीं बल्कि उसने पत्नी का बिना मर्जी गर्भपात तक करा दिया. साथ ही वह महिला के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता है.

यह भी पढ़ेंः प्रेमिका के साथ कमरे में थे DSP, अचानक पत्नी ने खटखटाया दरवाजा, फिर हुआ कुछ ऐसा…

पत्नी की शिकायत सुनकर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है. बता दें कि आरोपी हेड कॉन्स्टेबल मिर्जापुर की देहात कोतवाली में तैनात है. पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है, हालांकि खबर लिखे जाने तक हेड कॉन्स्टेबल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में पुलिस वालों के खिलाफ आए दिन मामले सामने आ रहे हैं. हाल ही में कानपुर के डीएसपी को सिपाही बना दिया गया था. क्योंकि वह साल 2021 में अपनी प्रेमिका के साथ होटल में रंगरलियां मनाते पकड़े गए थे. इसी तरह बीते दिनों बस्ती में भी एक डीएसपी अपनी प्रेमिका के साथ पकड़ा गया था. अब मिर्जापुर के हेड कॉन्स्टेबल पर पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप लगे हैं.

Tags: Mirzapur news, UP news, Uttar pradesh news

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें