कमाल की है यह मिठाई, काजू-देसी घी से होती है तैयार, स्वाद के CM योगी तक हैं दीवाने

सनन्दन उपाध्याय/बलिया:  बलिया में एक खास तरीके की मिठाई बनती है. जिसके स्वाद के लोग दीवाने हैं. यही नहीं इस मिठाई को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पसंद करते हैं. काजू से बनने वाली यह मिठाई हर किसी को बहुत भाती है. सोन पापड़ी की तरह दिखने वाली इस मिठाई का स्वाद लाज़वाब होता है. इसे काजू गजक के नाम से जानते हैं. इस मिठाई की डिमांड दूर-दूर तक है.

दुकानदार ई. दिव्यांशु गुप्ता ने बताया कि यह काजू गजक मिठाई है. इसके स्वाद की तारीफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कर चुके हैं. यह बहुत स्वादिष्ट मिठाई है. जिसको खाने और पैक करने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं.

ऐसे बनती है ये मिठाई…

काजू का गाढ़ा पेस्ट बनाकर देसी घी में धीमी आंच पर देर तक पकाया जाता है, उसके बाद जिस तरह से सोन पापड़ी को खीच कर आकार दिया जाता है, उसी तरह इसको भी बनाया जाता है. लेकिन काजू से तैयार होने के कारण इसका रंग, बनावट और स्वाद सोन पापड़ी से बिल्कुल अलग होता है. इसकी कीमत की बात करें तो ₹900 प्रति किलो और ₹25 प्रति पीस के हिसाब से ग्राहकों को दी जाती है.

स्वाद ऐसा कि सीएम भी हो गए दीवाना

दुकानकर ने आगे कहा कि बलिया में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए थे, जहां उनके लिए काजू गजक की मिठाई ले जाई गई. जिसको खाने के बाद मुख्यमंत्री ने इसके स्वाद की खूब तारीफ की.

यह है दुकान की लोकेशन

बलिया रेलवे स्टेशन से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर स्पोर्ट्स स्टेडियम के ठीक सामने जमुना बेकरी मिष्ठान भंडार की दुकान स्थित है, जहां आप भी आकर काजू गजक मिठाई के स्वाद का आनंद ले सकते हैं.

Tags: Food, Food 18, Hindi news, Local18

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें