महुआ मोइत्रा की ‘हुंकार’ वाली इस सोशल मीडिया पोस्ट के मायने क्या हैं? लिखा, ‘2024 vs 2019’

‘वॉरियर्स आर बैक यानी योद्धा लौट आए!’ इस पंक्ति के साथ सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट डाली है. इस पोस्ट में दो तस्वीरें भी हैं. आपकी सहूलियत के लिए हमने यह पोस्ट खबर में एम्बेड कर दी है लेकिन गौर से देखिए इस पोस्ट को, यह संसद की नवनिर्वाचित महिला सासंदों का युवा दल है. महुआ मोइत्रा ने अपनी इस पोस्ट में लिखा- ‘2024 बनाम 2019’. जैसा कि आप जानते हैं कि आज से नई संसद का पहला सत्र शुरू हुआ है.

इंडिया ब्लॉक की प्रमुख महिला नेताओं ने संसद सत्र के पहले दिन संसद परिसर में यह तस्वीर खिंचवाई जिसे मोइत्रा ने पोस्ट किया. 2019 की पुरानी तस्वीर में सांसद मोइत्रा, कनिमोझी, सुले, जोथिमनी और थंगापांडियन संसद के निचले सदन में एक बेंच पर बैठे हुए हैं, जबकि 2024 की तस्वीर में नई लोकसभा सांसद डिंपल यादव भी हैं.

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें