IIM Admission: आईआईएम में एडमिशन कैसे मिलेगा? सिर्फ कैट स्कोर से नहीं बनेगी बात, नोट करें काम के टिप्स

नई दिल्ली (IIM Admission Guidelines). एमबीए करने के इच्छुक ज्यादातर कैंडिडेट्स आईआईएम में एडमिशन का सपना देखते हैं. हर साल 3 लाख से ज्यादा ग्रेजुएट्स आईआईएम में एडमिशन के लिए कैट परीक्षा देते हैं. कैट का फुल फॉर्म कॉमन एडमिशन टेस्ट है. कैट परीक्षा के जरिए देश के अन्य टॉप मैनेजमेंट में भी एडमिशन मिलता है. देश के विभिन्न राज्यों में 21 आईआईएम हैं. इनमें करीब 5500 सीटें हैं. कैट परीक्षा का स्तर काफी कठिन माना जाता है.

आईआईएम ने फिलहाल कैट 2024 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू नहीं की है. हालांकि माना जा रहा है कि जुलाई में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही कैट 2024 एग्जाम डेट की जानकारी भी दे दी जाएगी (CAT 2024 Exam Date). कैट परीक्षा नवंबर में हो सकती है. लेकिन क्या सिर्फ कैट में अच्छे मार्क्स के आधार देश के टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट यानी आईआईएम में एडमिशन मिल सकता है? इसका जवाब है, नहीं. आईआईएम में सीट सिक्योर करने के लिए कैंडिडेट को कई अन्य लेवल्स पर भी परखा जाता है.

IIM Admission 2024: आईआईएम में सीट कैसे मिलेगी?
आईआईएम का कैंपस प्लेसमेंट शानदार होता है. यहां से पढ़ाई करने पर देश-विदेश में टॉप लेवल की यानी लाखों के पैकेज वाली नौकरी आसानी से मिल सकती है. जानिए आईआईएम का शॉर्टलिस्टिंग क्राइटेरिया क्या है-

1- 10वीं बोर्ड परीक्षा के अंक

2- 12वीं बोर्ड रिजल्ट

3- ग्रेजुएशन में हासिल किए गए अंक

4- कैट परीक्षा का स्कोर

5- वर्क एक्सपीरियंस

6- एजुकेशन डायवर्सिटी

7- जेंडर डायवर्सिटी

यह भी पढ़ें- 66 सवाल, 198 मार्क्स, 2024 में कब होगी कैट परीक्षा? जानिए एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम

IIM Shortlisting Criteria: कौन सा आईआईएम किसे कितना वेटेज देता है?
नीचे दिए गए टेबल के जरिए आप समझ सकते हैं कि देश के टॉप आईआईएम में एडमिशन के लिए किस क्राइटेरिया को कितना वेटेज दिया जाता है.

IIM-A IIM-B IIM-C IIM-L IIM-I IIM-K
10वीं रिजल्ट 10 15 10 NA 34 25
12वीं रिजल्ट 10 15 15 10 40 15
ग्रेजुएशन रिजल्ट 10 15 10 NA NA
कैट स्कोर 65 55 56 60 20 45
वर्क एक्सपीरियंस 5 19 NA 10 NA 5
जेंडर डायवर्सिटी NA 5 4 5 6 10
एजुकेशन डायवर्सिटी Yes NA NA 5 NA 10

यह भी पढ़ें- 21 IIM, 5500 सीटें, किसकी फीस है सबसे कम? कितने लाख का मिलेगा पैकेज?

Tags: Career Tips, College education, IIM Ahmedabad

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें