UP News Live Update: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा 

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की अहम बैठक होगी. सुबह 11 बजे लोकभावन में यह बैठक होगी, जिसमें कई विभागों के दो दर्जन से ज्यादा प्रस्ताव रखे जाएंगे. कैबिनेट बैठक में लैंड पूलिंग नीति और पर्यटन विभाग के पांच प्रस्ताव रखे जाएंगे. उद्यान विभाग के फार्मों को पीपीपी मॉडल पर चलाने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा. इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, ऊर्जा विभाग गृह संस्कृति और लोकनिर्माण विभाग के कई प्रस्ताव कैबिनेट में रखे जाएंगे. गौरतलब है कि विधानसभा उपचुनाव को देख्नते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ एक्शन ले रहे हैं. इसी क्रम में आज होने वाली बैठक में भी कई प्रस्ताव पास हो सकते हैं.

अधिक पढ़ें …

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें