Vraj Iron and Steel IPO Details; Price Band, GMP, And Listing Date | व्रज आयरन एंड स्टील का IPO आज ओपन होगा: 28 जून तक बिडिंग कर सकेंगे रिटेल निवेशक, मिनिमम इन्वेस्टमेंट ₹14,904

मुंबई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

व्रज आयरन एंड स्टील लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज ओपन होगा। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 28 जून तक निवेश कर सकते हैं। 3 जुलाई को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।

इस IPO के जरिए कंपनी ₹171 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी पूरे ₹171 करोड़ के 8,260,870 फ्रेश शेयर इश्यू कर रही है। यह पूरी तरह से फ्रेश IPO है, जिसमें कंपनी के मौजूदा निवेशक और प्रमोटर ऑफर फॉर सेल के जरिए एक भी शेयर नहीं बेच रहे हैं।

मैक्सिमम 936 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं रिटेल निवेशक
व्रज आयरन एंड स्टील लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹195-₹207 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 72 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹207 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,904 इन्वेस्ट करने होंगे।

वहीं, मैक्सिमम 13 लॉट यानी 936 शेयर्स के लिए रिटेल निवेशक अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹193,752 खर्च करने होंगे।

ग्रे मार्केट में व्रज आयरन एंड स्टील का प्रीमियम 36.23%
IPO ओपन होने के पहले कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 36.23% यानी₹75 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है। ऐसे में अपर प्राइस बैंड ₹207 के हिसाब से इसकी लिस्टिंग ₹282 पर हो सकती है। हालांकि इससे केवल अनुमान लगाया जा सकता है, शेयर की लिस्टिंग की प्राइस ग्रे मार्केट की प्राइस से अलग होती है।

इश्यू का 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व
कंपनी के इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा गया है। इसके अलावा करीब 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी का 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है।

IPO क्या होता है?
जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर्स को आम लोगों के लिए जारी करती है तो इसे इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO कहते हैं। कंपनी को कारोबार बढ़ाने के लिए पैसे की जरूरत होती है। ऐसे में कंपनी बाजार से कर्ज लेने के बजाय कुछ शेयर पब्लिक को बेचकर या नए शेयर इश्यू करके पैसा जुटाती है। इसी के लिए कंपनी IPO लाती है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें