Bilaspur-Amritsar-Bilaspur 05-05 trip special train will pass through Bina, Bhopal, Itarsi.

नर्मदापुरम.रेल प्रशासन द्वारा ट्रेनों में अधिक भीड को देखते हुए एवं यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर कार्य किया जा रहे हैं. जिसमें रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 08293/08294 बिलासपुर-अमृतसर-बिलासपुर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस क्लोन स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है. भोपाल मण्डल के बीना, भोपाल, इटारसी स्टेशन पर स्टॉप लेकर अगले स्टेशन को जाएगी. यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के स्टॉप की जानकारी स्टेशन, रेल प्रशासन द्वारा 139 और ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है.

गाड़ी संख्या 08293 बिलासपुर-अमृतसर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस क्लोन स्पेशल ट्रेन दिनांक 25, 29 जून एवं 02, 06, 09 जुलाई को (05 ट्रिप) बिलासपुर स्टेशन से 13.30 मिनिट पर प्रस्थान करेगी,अगले दिन 04.55 मिनिट पर इटारसी, 06.45 मिनिट पर भोपाल, 09.55 मिनिट बीना पहुंचेगी. मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 07.15 मिनिट पर अमृतसर स्टेशन पर पहुंचेगी.

तीसरे दिन पहुंचेगी बिलासपुर
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08294 अमृतसर-बिलासपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस क्लोन स्पेशल ट्रेन दिनांक 27 जून, एवं 01, 04, 08, 11 जुलाई को (5 ट्रिप) अमृतसर स्टेशन से 20.10 मिनिट पर प्रस्थान कर, अगले दिन 16.30 मिनिट पर बीना, 18.55 मिनिट पर भोपाल, 20.50 मिनिट पर इटारसी पहुंचकर, मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 11.45 मिनिट पर बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर रुकेगी
यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, भंडारा रोड, नागपुर, इटारसी, भोपाल, बीना, विरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा, निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मेरठ नगर, सहारनपुर, अंबाला, जालंधर शहर पर रुकेगी.

स्पेशल ट्रेन में कोच कंपोजीशन इस प्रकार रहेगी
इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 10 शयनयान श्रेणी, 06 सामान्य श्रेणी, 02 एसएलआर/डी सहित कुल 20 कोच रहेंगे.

Tags: Hindi news, Hoshangabad News, Indian railway, Latest hindi news, Local18, Madhya pradesh news, Train 18

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें