आगे पुल‍िस, पीछे पत्‍नी…बिखरे बाल, चेहरे पर अजीब सी हैरानी, देख‍िए पेशी के दौरान क‍िस हालात में दिखे केजरीवाल

नई द‍िल्‍ली, शराब घोटाले में फंसे दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरव‍िंंद केजरीवाल की मुश्क‍िलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. ईडी की ग‍िरफ्तारी का मामला अभी चल ही रहा था क‍ि इसी बीच सीबीआई भी कूद पड़ी. ट्रायल कोर्ट, हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट के चक्‍कर और ईडी-सीबीआई के जवाब देते देते मुख्‍यमंत्री खुद भी परेशान नजर आए. बुधवार को जब सीबीआई ने उन्‍हें राउज एवेन्‍यू कोर्ट में पेश क‍िया, तो ये परेशानी उनके चेहरे पर साफ-साफ नजर आई.

मुख्‍यमंत्री को जब राउज एवेन्‍यू कोर्ट ले जाया जा रहा था, तो वे हरी टीशर्ट में नजर आए. आगे और पीछे बड़ी संख्‍या में द‍िल्‍ली पुल‍िस के जवान थे, तो पीछे उनकी पत्‍नी सुनीता केजरीवाल साये की तरह खड़ी नजर आईं. वो बार-बार केजरीवाल पर नजर बनाए हुए थीं. इस दौरान केजरीवाल के चेहरे पर परेशानी साफ झलक रही थी. उनके बिखरे बाल, चेहरे पर मायूसी नजर आई. इतना ही नहीं, देर रात में जब केजरीवाल को सीबीआई दफ्तर ले जाया गया, तब भी सुनीता केजरीवाल उनके साथ मौजूद थीं. तब भी वो सीबीआई दफ्तर पहुंच गई थीं.



Source link

Leave a Comment

और पढ़ें