बोकारो. बोकारो के तेलीडीह मोड चास के रहने वाले हर्ष राज और उनके भाई विकी ने कागज प्लेट का व्यवसाय शुरू कर नई पहचान बनाई है. दोनों भाई अपने छोटे से कारखाने में कागज प्लेट बनाकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं और पाच लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं.
लोकल 18 से खास बातचीत में युवा बिजनेसमैन हर्ष राज ने बताया कि उनके चाचा रंजीत, पेपर क्राफ्टिंग और बिजनेस से जुड़े हैं. उनके सुझाव से उनके बड़े भाई विकी ने कागज प्लेट बनाने का व्यवसाय शुरू किया, क्योंकि उनका सपना था कि वे खुद का रोजगार शुरू कर दूसरों को भी आत्मनिर्भर बना सकें.
हर्ष ने बताया कि उनके छोटे से कारखाने में चार मशीने हैं, जिनकी कुल लागत 5 लाख रुपए है. इसमें चार मशीन की कीमत 2 लाख रुपए, वहीं औद्योगिक बिजली और वायरिंग पर खर्च 70 हजार आता है और एक लाख रुपए का रॉ मैटेरियल पर खर्च पड़ता है. प्रतिदिन छोटे कारखाने में 20,000 से अधिक कागज प्लेट तैयार होती हैं, जिससे हर महीने एक लाख रुपए तक की कमाई आसानी से हो जाती है.
जमशेदपुर-पश्चिम बंगाल तक मांग
अपनी पढ़ाई को लेकर हर्ष ने बताया कि फिलहाल वह आर एम इंटर कॉलेज से बारहवीं (साइंस) की पढ़ाई कर रहे हैं और व्यवसाय में अपने भाई की मदद कर रहे हैं. हर्ष के भाई विकी ने बताया कि उनके कारखाने में तैयार किए गए उत्पाद बोकारो के लोकल बाजारों के अलावा जमशेदपुर और पश्चिम बंगाल में भी बेचे जाते हैं और वे युवाओं को सलाह देते हैं कि जो लोग पेपर प्लेट का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं. वह सबसे पहले 80 हजार रुपए की एक मशीन में निवेश कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.
Tags: Bokaro news, Jharkhand news, Latest hindi news, Local18, MSME Sector, Success Story
FIRST PUBLISHED : June 27, 2024, 15:48 IST










