गिद्दड़बाहा विधानसभा चुनाव: AAP उम्मीदवार हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को EC ने नोटिस जारी किया

गिद्दड़बाहा विधानसभा चुनाव: AAP उम्मीदवार हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को EC ने नोटिस जारी किया

निर्वाचन आयोग (EC) ने गिद्दड़बाहा विधानसभा हलका से आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को नोटिस जारी किया है। उन्हें कांग्रेस द्वारा की गई शिकायत पर 24 घंटे के भीतर जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है। कांग्रेस की तरफ से चुनावी प्रचार में छपे पोस्टरों को लेकर शिकायत दी गई थी, जिनमें पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल की तस्वीरों पर ब्लैक क्रॉस लगाए गए थे।

कांग्रेस उम्मीदवार अमृता वडिंग के चुनाव एजेंट विपन कुमार की ओर से निर्वाचन आयोग को यह शिकायत भेजी गई थी। उनका आरोप है कि AAP ने बिना मंजूरी के इन नेताओं की तस्वीरों का इस्तेमाल किया और इन पर आपत्तिजनक निशान लगाए। रिटर्निंग ऑफिसर ने इस मामले में AAP उम्मीदवार को नोटिस जारी करते हुए पोस्टरों को 24 घंटे के अंदर हटाने का आदेश दिया। अगर इन पोस्टरों को नहीं हटाया जाता, तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि 20 नवंबर को राज्य की 4 विधानसभा सीटों – डेरा बाबा नानक, गिद्दड़बाहा, चब्बेवाल और बरनाला – पर उपचुनाव हो रहे हैं, जो इन क्षेत्रों के विधायकों के सांसद बनने के बाद खाली हुई थीं।

 

Leave a Comment

और पढ़ें