मां बगलामुखी धाम में अखंड महायज्ञ की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित

लुधियाना: मां बगलामुखी धाम में 30 जनवरी से 8 फरवरी तक आयोजित होने वाले अखंड महायज्ञ की तैयारियों को लेकर रविवार को महंत प्रवीण चौधरी जी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में धाम से जुड़े नए सेवादारों को धाम की संस्कृति, नियमों और सेवा कार्यों के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
महंत प्रवीण चौधरी जी ने बैठक के दौरान लुधियाना शहरी क्षेत्र को 6 जोन में बांटने का निर्णय लिया, ताकि यज्ञ की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जा सके। इसके लिए उन्होंने प्रत्येक जोन के लिए जोनल इंचार्जों की नियुक्ति की और उन्हें सेवा प्रभार सौंपा।
इस अवसर पर धाम के मुख्य सेवक मनजीत छतवाल, सेवक सुनील महाजन, रमन घई और जितेंद्र सूद ने यज्ञ की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और यह सुनिश्चित किया कि सभी कार्य समय पर पूरे हों। इस बैठक का उद्देश्य महायज्ञ के आयोजन की सफलता को सुनिश्चित करना और हर स्तर पर तैयारी को दुरुस्त रखना था।










