फरीदाबाद के NIT 86 विधानसभा क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो से परेशान लोग, निगम प्रशासन और विधायक से समाधान की अपील

फरीदाबाद के NIT 86 विधानसभा क्षेत्र की आनंदपुर सत्संग भवन वाली रोड पर पिछले कई दिनों से सीवर का पानी ओवरफ्लो हो रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सीवर के गंदे पानी के कारण सड़क पर मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और आसपास की स्थिति स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो गई है।
स्थानीय निवासी बताते हैं कि उन्होंने कई बार नगर निगम और क्षेत्रीय विधायक सतीश भागना से इस समस्या के समाधान के लिए शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। शिकायत के बाद नगर निगम के कर्मचारी आकर समस्या का केवल झूठा समाधान करते हैं, लेकिन जल्द ही सीवरेज पानी का ओवरफ्लो फिर से शुरू हो जाता है।
लोगों ने बताया कि महिलाएं और बच्चे इस रास्ते से गुजरते समय कई बार फिसल कर गिर जाते हैं, जिससे चोटिल होने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। स्थानीय लोग मीडिया के माध्यम से निगम प्रशासन और विधायक से अपील कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इस गंभीर समस्या का समाधान किया जाए।










