पारा हिमाचल से भी कम
आज के तापमान की रिपोर्ट के अनुसार, शिमला में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हरियाणा के पांच शहरों का तापमान इससे भी कम था। हिसार में 1.7, नारनौल में 3.8, महेन्द्रगढ़ में 4.2, सोनीपत में 2 और यमुनानगर में 4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
शीतलहर का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 शहरों में शीतलहर के चलते येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। इससे रात के तापमान में और गिरावट की संभावना है।
ठंड से फसलों की सुरक्षा
कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, ठंड और पाले का असर सरसों, आलू, सब्जियों की नर्सरी और छोटे फलदार पौधों पर पड़ सकता है। पाले से बचने के लिए किसानों को अपनी फसलों में सिंचाई करने की सलाह दी गई है, ताकि भूमि का तापमान बढ़ सके। साथ ही, खेत के किनारों पर कूड़ा, सूखी घास आदि इकट्ठा कर धुआं किया जा सकता है ताकि तापमान बढ़े और पाले का असर कम हो।
पशुओं की देखभाल
सर्दी में पशुओं की देखभाल भी महत्वपूर्ण है। हिसार के लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय ने सर्दियों में पशुओं को गुनगुना पानी देने और उनकी ऊर्जा का सेवन बढ़ाने की सलाह दी है। विशेषकर, दूध देने वाली गायों को अधिक फाइबरयुक्त चारा दिया जाना चाहिए, ताकि दूध में फैट बढ़ सके।
ठंड से राहत की उम्मीद नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक, 15 दिसंबर तक शीतलहर का प्रभाव जारी रहेगा, और इस दौरान तापमान में और गिरावट हो सकती है।