सैमसंग अगले महीने जनवरी में गैलेक्सी S24, गैलेक्सी S24+ और गैलेक्सी S24 अल्ट्रा लॉन्च करने के लिए तैयार है. इस फोन की सीधे टक्कर वनप्लस 12 से होगी, जिसे कि चीन में लॉन्च कर दिया गया है, और जनवरी 2024 में ग्लोबली पेश कर दिया जाएगा. हालांकि कंपनी ने ग्लोबल लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स से ये मालूम चला है कि इसे 23 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है.
इस फोन को लेकर मालूम हुआ है कि सैमसंग गैलेक्सी S24 Ultra में 6.8 इंच का QHD+ OLED स्क्रीन दी जाएगी. कई रिपोर्ट के मुताबिक गैलेक्सी S24 अल्ट्रा में 2500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 5000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, और ये 45W की फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है.
सैमसंग गैलेक्सी S24 सीरीज़ में तीन फोन पेश किए जाएंगे, जिसमें कि S24 अल्ट्रा, S24+ और गैलेक्सी S24 शामिल होगा. फिलहाल कंपनी की तरफ से किसी तरह की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन फोन के लेकर कई फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं.
रेंडर्स के अनुसार, गैलेक्सी S24 अल्ट्रा और गैलेक्सी S24+ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप से लैस होंगे और 12GB रैम के साथ आएंगे. वहीं सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा के टाइटेनियम फ्रेम के साथ आने की उम्मीद है जबकि अन्य दो मॉडलों में एल्यूमीनियम आर्मर फ्रेम होगा. दूसरी ओर, गैलेक्सी S24 को Exynos 2400 चिपसेट से लैस होने की बात सामने आई है.
Windows रिपोर्ट के मुताबिक गैलेक्सी S24 सीरीज़ को वॉयलेट, येलो ब्लैक और ग्रे ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा ये भी मालूम हुआ है कि इसका डिस्प्ले पंच होल के साथ और बहुत पतले बेज़ल के साथ मिलेगा.
सैमसंग गैलेक्सी S24 Ultra में क्वाड कैमरा सेटअप मिलने की बात कही गई है, वहीं गैलेक्सी S24+ और गैलेक्सी S24 में ट्रिपल रियर कैमरा मिलने की उम्मीद की जा रही है. सैमसंग गैलेक्सी S24 Ultra में 200 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा मिलता है. पावर के लिए 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो कि सुपरफास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है.
वहीं गैलेक्सी S24+ और गैलेक्सी S24 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी शूटर है, और इनमें 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है.
पावर के लिए गैलेक्सी S24+ में 4900mAh की बैटरी दी गई है, और गैलेक्सी S24 में पावर के लिए 4000mAh की बैटरी मिलती है. अब देखना ये है कि असल में ये फोन किस दिन लॉन्च किया जाएगा और इसमें क्या खासियत हो सकती है.
.
Tags: Mobile Phone, Samsung, Tech news, Tech news hindi
FIRST PUBLISHED : December 7, 2023, 13:38 IST










