शिक्षक बनना था सपना, बन गई कंडक्टर…किसान की बेटी को HRTC में मिली नौकरी, BSC, B.Ed, C-TET पास हैं गीता

सुंदरनगर(मंडी). गीता टीचर बनना चाहती थी. लेकिन अभी वह कंडक्टर बन गई हैं. हिमाचल पथ परिवहन निगम में उसकी नौकरी लग गई है. आने वाले समय में वह अपना सपना पूरा करेंगी. मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का है.

दरअसल, हाल ही में हिमाचल पथ परिवहन निगम ने कंडक्टर भर्ती का रिजल्ट घोषित किया है. इसमें मंडी जिले के सुंदरनगर की मलोह पंचायत के भदरोलु गांव निवासी गीता का चयन हो गया है. वह अब बसों में टिकट काटती हुई नजर आएंगे. गीता शिक्षा विभाग में प्रवक्ता बनने की चाह रखती हैं और इसके लिए तैयारी भी कर रही है. लेकिन फिलहाल, किस्मत को कुछ और ही मंजूर है.

गीता देवी सुंदरनगर के पिता हिम्मत सिंह किसान और माता मीना देवी गृहणी हैं. बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और छोटा भाई पढ़ रहा है. गीता ने गर्ल्स स्कूल सुंदरनगर से 12वीं के बाद एमएलएसएम कॉलेज से बीएससी और बीएड पास की और और टेट और सीटेट भी पास किया है. इस होनहार ने जब शिक्षक बनने में अधिक अड़चन देखी तो उसने कंडक्टर भर्ती की परीक्षा दी और इसमें भी अव्वल रहीं.

शिक्षक बनना था सपना, बन गई कंडक्टर...किसान की बेटी को HRTC में मिली नौकरी, BSC, B.Ed, C-TET पास हैं गीता

स्कूल में भी रहती थी अव्वल

बचपन से ही काफी होशियार रही इस साहसी छात्रा ने 12वीं में 85 प्रतिशत अंक लाकर अपने स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया था. अब वह एचआरटीसी में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी. गीता ने कहा कि शिक्षक बनने का अपना उसका खत्म नहीं हुआ है. वह कंडक्टर के पद पर अपनी नियुक्ति के बाद भी इस सपना को पूरा करने के लिए कार्य और मेहनत करती रहेगी. गीता ने बताया कि उसकी बुआ भी सुंदरनगर में हिमाचल परिवहन निगम में कंडक्टर के पद पर तैनात है. उसने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने गुरुजनों और परिजनों को दिया है.

Tags: Govt Jobs, Himachal Government, Himachal pradesh, HRTC, Shimla News Today

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें