OnePlus 12 or iPhone 15: वनप्लस ने आखिरकार अपने फ्लैगशिप फोन OnePlus 12 को लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी का लेटेस्ट मोबाइल है जिसे फिलहाल सिर्फ चीन में पेश किया गया है. कंपनी ने अपने इस फोन को 4,299 युआन (करीब 50,600 रुपये) और टॉप मॉडल के लिए 5,799 युआन (करीब 68,400 रुपये) में लॉन्च किया है. यानी कि ये कहना गलत नहीं होगा कि वनप्लस 12 को भारत में 70,000 रुपये के करीब उपलब्ध कराया जाएगा. अब जब वनप्लस के फोन की कीमत भी इतनी ज़्यादा हो गई है तो ये सवाल आता है कि क्यों न इस कीमत में ऐपल आईफोन 15 खरीद लिया जाए.
सबसे पहले तो कीमत से शुरू करें तो भारत में आईफोन 15 की कीमत 79,900 रुपये है, तो इसलिए आइए ये जान लेते हैं कि वनप्लस 12 और आईफोन 15 में से कौन सा बेहतर रहेगा और किसपर खर्च करना फायदे का सौदा हो सकता है.
Display: वनप्लस 12 में 6.82 इंच का QHD+ 2K OLED डिस्प्ले मिलता है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. वहीं आईफोन 15 में 6.1 इंच का सुपर रेटीना XDR डिस्प्ले मिलता है.
Processor: प्रोसेसर की बात करें तो वनप्लस 12 में 24GB LPDDR5X रैम के साथ 4nm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मौजूद है. वहीं आईफोन 15 A16 बायोनिक चिप के साथ आता है और इसमें 6 कोर CPU और 5 कोर GPU मिलता है. इसमें 16 कोर का न्यूरल इंजन भी मिलता है.
Camera: कैमरे के तौर पर इस फोन के रियर में Sony LYT-808 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है.
दूसरी तरफ आईफोन 15 के कैमरे की बात करें तो इसमें एडवांस डुअल कैमरा मिलता है, जो कि 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है. इसमें सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.
Battery: पावर के लिए वनप्लस 12 में 5,400mAh की बैटरी दी गई है, और यहां 100W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है. ये 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. फोन डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए फोन IP65 रेटेड है. वहीं आईफोन 15 बैटरी की बात करें तो इसमें 3349mAh मिलेगी. ये बैटरी पिछले साल आए आईफोन 14 से तो ज़्यादा है लेकिन वनप्लस 12 के मुकाबले ये कहीं पीछे रह जाती है.
.
Tags: Apple, Oneplus, Tech news
FIRST PUBLISHED : December 7, 2023, 11:44 IST










