हरियाणा और पंजाब में किसान आंदोलन के कारण रेलवे ने 15 ट्रेनों को रद्द किया, रूट डायवर्ट किए गए

किसान आंदोलन के कारण रेलवे विभाग ने चंडीगढ़ और कालका से चलने वाली तीन शताब्दी ट्रेनों सहित 15 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा, वंदे भारत समेत तीन ट्रेनों को अंबाला तक सीमित कर दिया गया है। नॉर्दर्न रेलवे ने कुल 158 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया और 50 ट्रेनों के रूट को शॉर्ट टर्मिनेट किया है।
चंडीगढ़ से रद्द की गई ट्रेनें:
-
12011-12 कालका-दिल्ली शताब्दी
-
12005-06 कालका-दिल्ली शताब्दी
-
12045-46 चंडीगढ़-दिल्ली शताब्दी
-
12527-28 रामनगर-चंडीगढ़
-
14332 कालका-दिल्ली
-
14795-96 कालका-भिवानी
-
12411-12 चंडीगढ़-अमृतसर
-
54569-70 कालका-अंबाला पैसेंजर
अंबाला तक सीमित की गई ट्रेनें:
-
12231 लखनऊ-चंडीगढ़
-
12057-58 न्यू दिल्ली-अंदौरा जनशताब्दी
-
20977-78 अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत










