फाजिल्का: सरकारी डॉक्टर के घर में इन्वर्टर से शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू
फाजिल्का में एक सरकारी डॉक्टर के घर में इन्वर्टर से हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। यह आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही समय में घर के दरवाजे और खिड़कियां इसकी चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई की और 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फायरमैन पवन कुमार ने बताया कि उन्हें दफ्तर से कॉल आई थी कि नामदेव नगर में एक घर में आग लगी है। इसके बाद वे पास के नए बस स्टैंड पर स्थित आरजी फायर स्टेशन से गाड़ी लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे। आग के ऊपरी कमरे में इन्वर्टर के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी, जिससे कमरे की खिड़कियां और दरवाजे जलकर राख हो गए। हालांकि, बाकी का सामान बचा लिया गया।
यह घटना सरकारी अस्पताल में तैनात एक महिला डॉक्टर के घर की थी। फायरमैन की टीम ने आग को नियंत्रित कर लिया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।