राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने जालंधर सिविल अस्पताल का लिया जायजा, किए कई सुधार के वादे
पंजाब के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने जालंधर सिविल अस्पताल का दौरा किया और अस्पताल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने डॉक्टरों से मुलाकात की और मरीजों की समस्याओं को सुना। इस दौरान जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा, शहर के डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल, और अन्य अधिकारी भी उनके साथ थे।
सांसद संजीव अरोड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा सिविल अस्पतालों के सुधार के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लुधियाना सिविल अस्पताल का काम लगभग पूरा हो चुका है, और अब जालंधर सिविल अस्पताल में भी सुधार कार्य जोरों पर हैं। इसके तहत अस्पताल में नया सीवरेज सिस्टम, बाथरूम, वॉर्ड, और इमरजेंसी वार्ड का विस्तार किया जाएगा।
सांसद ने बताया कि सिविल अस्पताल में चार नए ऑपरेशन थिएटर बनाए जाएंगे और अस्पताल की जरूरतों के अनुसार दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। उनका लक्ष्य अस्पताल की सुविधाओं को बेहतर बनाना है ताकि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।