हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी चुनाव: मतदाताओं की भारी भागीदारी, 1111 नए आवेदन

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के आगामी चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ रही है। जिला नोडल अधिकारी संजय चौधरी के अनुसार, 10 जनवरी को एक ही दिन में 1111 नए आवेदन प्राप्त हुए, जिससे कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 69,707 तक पहुंच गई है।
जिले के 9 वार्डों में से सबसे अधिक मतदाता रोड़ी वार्ड (वार्ड 36) में 11,695 दर्ज किए गए हैं, जिसमें 185 नए आवेदन शामिल हैं। डबवाली, ऐलनाबाद, कालांवाली,
बड़ागुढ़ा, सिरसा, रानियां, नाथूसरी चौपटा और पिपली में भी अच्छे खासे नए आवेदन प्राप्त हुए हैं।










