किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन आज 58वें दिन में, सुप्रीम कोर्ट में सेहत पर सुनवाई

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन आज 58वें दिन में, सुप्रीम कोर्ट में सेहत पर सुनवाई

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 58 दिन से खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन कर रहे हैं। - Dainik Bhaskar

हरियाणा-पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और अन्य मांगों को लेकर जारी आमरण अनशन आज 58वें दिन में प्रवेश कर गया है। डल्लेवाल की सेहत को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी, जिसमें पंजाब सरकार उनकी मेडिकल रिपोर्ट पेश करेगी।

इसके अलावा, आज डल्लेवाल को ट्रॉली से बाहर लाकर स्टेज के पास बनाए गए कमरे में शिफ्ट किया जाएगा, जहां उन्हें सूरज की रोशनी मिल सकेगी।

डल्लेवाल ने कहा, “मुझे ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं थी, लेकिन जब 121 किसान मरणव्रत पर बैठे थे, तो उनके कारण मैंने दबाव डाला और ट्रीटमेंट लेने के लिए राजी हुआ। मोर्चा हम रोटी से नहीं, अकाल पुरख की मेहर से जीतेंगे। गुरु नानक मेहर करें, शरीर उनका है, उनकी मेहर से ही सब होगा। संगत की भावना है, अगर वे मीटिंग में ले जाएंगे, तो मैं भी मीटिंग में जाऊंगा।”

अन्य राज्यों में भी किसान आंदोलनों का समर्थन
आंदोलन के समर्थन में अन्य राज्यों में भी विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। तमिलनाडु में किसान एक दिन का सांकेतिक उपवास करेंगे। इसके साथ ही, कल महाराष्ट्र में किसानों ने जिला स्तर पर एक दिन की भूख हड़ताल की।

26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च और दिल्ली कूच की योजना
किसानों ने 26 जनवरी को पूरे देश में ट्रैक्टर मार्च निकालने का निर्णय लिया है, जिसके बाद दिल्ली कूच को लेकर फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा, 14 फरवरी को चंडीगढ़ में किसानों की केंद्र सरकार से मुलाकात भी प्रस्तावित है।

Leave a Comment

और पढ़ें