चंडीगढ़ में गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक बदलाव: मुख्य सचिव करेंगे तिरंगा फहराना
इस बार चंडीगढ़ में गणतंत्र दिवस समारोह में एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिलेगा। केंद्र सरकार के नए आदेश के तहत चंडीगढ़ के मुख्य सचिव आईएएस राजीव वर्मा 26 जनवरी को सेक्टर 17 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगा फहराएंगे। यह पहला अवसर होगा जब चंडीगढ़ में मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत अधिकारी गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण करेंगे।
चंडीगढ़ प्रशासन में हुआ प्रशासनिक सुधार
केंद्र सरकार ने हाल ही में चंडीगढ़ प्रशासन में बड़े प्रशासनिक सुधारों के तहत एडवाइजर के पद को बदलकर अब इसे मुख्य सचिव (चीफ सेक्रेटरी) के पद में तब्दील कर दिया है। इसके बाद, राजीव वर्मा को चंडीगढ़ का पहला मुख्य सचिव नियुक्त किया गया।
पद को लेकर विवाद और नया बदलाव
जनवरी में चंडीगढ़ प्रशासक के सलाकार का पद बदलकर इसे मुख्य सचिव का पद बनाया गया था, जिसे पंजाब सरकार ने अनावश्यक करार दिया था। पंजाब सरकार ने केंद्र के इस फैसले के खिलाफ रोष जताते हुए सवाल उठाया था कि अगर चंडीगढ़ पंजाब का हिस्सा है, तो एक राज्य में दो मुख्य सचिव क्यों होने चाहिए। इस बदलाव को लेकर विवाद भी उठ चुका था, लेकिन अब इसे चंडीगढ़ प्रशासन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
नई दिशा और संरचना
यह बदलाव चंडीगढ़ प्रशासन के लिए एक नई दिशा और संरचना प्रदान करेगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। राजीव वर्मा की नियुक्ति से प्रशासनिक मामलों को और अधिक मजबूती मिलेगी। अब तक गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण का कार्य प्रशासक के सलाहकार करते थे, लेकिन इस बार ध्वजारोहण और परेड की सलामी का नेतृत्व मुख्य सचिव करेंगे।