पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ तुगलक रोड थाने के बाहर किया हंगामा, भाजपा पर गंभीर आरोप
पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ तुगलक रोड थाना के बाहर बीती रात हंगामा किया। उनका आरोप था कि दिल्ली में भाजपा शराब और पैसे बांट रही है और जब AAP वर्करों ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो उल्टा उन्हें थाने में बंद कर दिया गया।
अमन अरोड़ा ने पुलिस कर्मियों से बहसबाजी की वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें वह पुलिस कर्मियों से कह रहे हैं कि वे पंजाब के मंत्री हैं, लेकिन पुलिस कर्मी ने उन्हें सख्त लहजे में जवाब दिया कि वे दिल्ली के नहीं हैं।
अमन अरोड़ा ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस भाजपा के इशारे पर काम कर रही है और भाजपा के लोगों को छोड़ दिया गया है, जबकि AAP वर्करों के साथ धक्केशाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब इंसाफ नहीं मिल रहा और पुलिस की धक्केशाही का AAP डटकर विरोध करेगी।
यह वीडियो अब पंजाब भर में वायरल हो रही है और राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई है।