लुधियाना के आत्म पार्क पुल पर पिकअप ट्रक में आग: ड्राइवर कूदकर बचा, पुलिस और लोगों ने मिलकर आग बुझाई

लुधियाना के आत्म पार्क पुल पर पिकअप ट्रक में आग: ड्राइवर कूदकर बचा, पुलिस और लोगों ने मिलकर आग बुझाई

पिकअप गाड़ी को लगी आग का दृष्य। - Dainik Bhaskar

लुधियाना के आत्म पार्क पुल के नीचे बीती रात 1:15 बजे एक पिकअप ट्रक (छोटा हाथी) में अचानक आग लग गई। ट्रक के इंजन से आग की लपटें निकलती देख ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। आग की वजह से पिकअप ट्रक पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया।

आग की लपटों और ड्राइवर की चीख-पुकार को सुनकर आसपास के राहगीर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचित किया। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पहले ही काफी फैल चुकी थी। ड्राइवर बस स्टैंड से सामान उतारकर अपने घर धुरी लाइन लौट रहा था।

एएसआई करमजीत सिंह ने बताया कि आग लगने से पिकअप ट्रक बुरी तरह जल चुका है, लेकिन ड्राइवर सुरक्षित है। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी, लेकिन वह आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। इस बीच, पुलिस कर्मियों ने आसपास के घरों से पानी की पाइपें मंगवाईं और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।

Leave a Comment

और पढ़ें