पंजाब पुलिस में फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी हासिल करने का मामला, PSEB ने किया सर्टिफिकेट जब्त
पंजाब पुलिस में फर्जी सर्टिफिकेट के सहारे नौकरी हासिल करने का एक और मामला सामने आया है। इस मामले का खुलासा पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) में सर्टिफिकेट की वेरिफिकेशन के दौरान हुआ। जांच के बाद, PSEB ने संबंधित व्यक्ति को अपने रिकॉर्ड से ब्लैकलिस्ट कर दिया और उसका सर्टिफिकेट जब्त कर लिया। इसके साथ ही, इस बारे में पुलिस को रिपोर्ट भेज दी गई है और अब पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
जानकारी के अनुसार, यह सर्टिफिकेट कक्षा 10वीं का था और लुधियाना जिले से संबंधित था। जब PSEB ने इस सर्टिफिकेट की जांच की, तो पता चला कि 2014 में यह रोल नंबर किसी “मनप्रीत सिंह” नामक स्टूडेंट को जारी नहीं किया गया था, जिससे यह साबित हो गया कि यह सर्टिफिकेट फर्जी था। इसके बाद, सर्टिफिकेट को जब्त कर लिया गया।
PSEB में हर महीने करीब 2,000 सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए आते हैं, और पिछले 5 सालों में 50 से अधिक फर्जी सर्टिफिकेट पकड़े जा चुके हैं। PSEB की वार्षिक परीक्षा में करीब 7 लाख छात्र शामिल होते हैं, और बोर्ड का काम बड़े बोर्डों की तर्ज पर किया जा रहा है।