कपूरथला में जिम मालिक राजेश शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, 45 लाख रुपए लेकर विदेश भेजने का वादा
पंजाब के कपूरथला में जिम मालिक राजेश शर्मा के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। कपूरथला के निवासी निर्मल सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने दोस्त लक्खा सिंह के पोते को अमेरिका भेजने के लिए जिम मालिक राजेश शर्मा को 45 लाख रुपए दिए थे। निर्मल सिंह ने राजेश पर इसलिए विश्वास किया क्योंकि उन्होंने पहले भी राजेश की मदद से अपने बेटे को विदेश भेजा था।
हालांकि, काफी समय बीत जाने के बाद भी राजेश ने लक्खा सिंह के पोते को विदेश नहीं भेजा। कई बार मांग करने के बावजूद, राजेश ने 35 लाख रुपए और दस्तावेज वापस तो कर दिए, लेकिन बाकी के 10 लाख रुपए अब तक वापस नहीं किए।
आरोपी राजेश शर्मा ने इन सभी आरोपों को झूठा बताया है, लेकिन पुलिस ने थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी, सब इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने पुष्टि की कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।