जालंधर में किसानों का पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, 28 मार्च को हर जिले में डीसी ऑफिसों का घेराव

जालंधर में किसानों का पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, 28 मार्च को हर जिले में डीसी ऑफिसों का घेराव

फिल्लौर में सीएम भगवंत मान का पुतला दहन करते किसान। - Dainik Bhaskar

जालंधर में कस्बा फिल्लौर के पास आज यानी सोमवार को किसान जत्थेबंदियों द्वारा राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। किसानों ने सीएम सरदार भगवंत सिंह मान का पुतला भी जलाया और इस दौरान आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह प्रदर्शन किसानों के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में किया गया था।

पंजाब सरकार द्वारा बॉर्डर पर की गई कार्रवाई से नाराज किसान

शंभू बॉर्डर पर किसान नेताओं की गिरफ्तारी के बाद गुस्साए किसानों ने यह विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन दोआबा द्वारा फिल्लौर के एसडीएम कार्यालय पर रोष मार्च निकाला गया और फिल्लौर के मुख्य चौक में पंजाब सरकार का पुतला फूंका। इस अवसर पर किसानों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मीटिंग बुलाकर किसानों को गिरफ्तार किया और पंजाब सरकार तथा पंजाब पुलिस ने शांतिपूर्ण मोर्चे पर बैठे किसानों पर अत्याचार किया।

किसानों का कहना था कि पुलिस ने उनके ट्रैक्टर ट्रॉली, एसी, फ्रिज, पंखे, एलईडी और अन्य सामान कब्जे में ले लिया, साथ ही कुछ सामान चोरी भी हो गया था। उन्होंने यह भी कहा कि चोरी करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करे और उनका सामान वापस किया जाए।

जालंधर में 28 मार्च के प्रदर्शन को लेकर मीटिंग

इसके अलावा, जालंधर सिटी में भारतीय किसान यूनियन द्वारा 28 मार्च को होने वाले प्रदर्शन की रणनीति तैयार करने के लिए एक अहम बैठक की गई। इस बैठक में यह तय किया गया कि 28 मार्च को पंजाब के हर जिले में डीसी ऑफिसों का घेराव किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें