चंडीगढ़: नेशनल यूथ अवॉर्डी रोहित कुमार ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप, FIR और बर्खास्तगी की मांग

चंडीगढ़: नेशनल यूथ अवॉर्डी रोहित कुमार ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप, FIR और बर्खास्तगी की मांग

चंडीगढ़ में एक नेशनल यूथ अवॉर्डी, रोहित कुमार, ने पुलिस चौकी में उनके साथ मारपीट करने वाले तीन पुलिसकर्मियों, ASI सेवा सिंह, ASI रणजीत सिंह, और कॉन्स्टेबल दीपक, के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है, लेकिन रोहित इससे संतुष्ट नहीं हैं और उनकी मांग है कि इन पर FIR दर्ज की जाए और इन्हें बर्खास्त किया जाए।

रोहित कुमार, जो समाज सेवा के लिए रूस से भी सम्मानित हो चुके हैं, ने बताया कि वह और उनका दोस्त गोबिंद हल्लोमाजरा चौकी गए थे, जहां दो लड़कियां अपने पिता के खिलाफ शारीरिक शोषण की शिकायत दर्ज करवाने आई थीं। आरोप है कि पुलिस ने इन लड़कियों की मदद करने के बजाय उन्हें थप्पड़ मारे और जब रोहित और गोबिंद ने पुलिस से मानवता की अपील की, तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें भी बेरहमी से पीट दिया।

रोहित का कहना है कि इस घटना के दौरान चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी घटना रिकॉर्ड हुई है, और वहां मौजूद लोगों ने भी मोबाइल में वीडियो बनाई, जिसमें रोहित घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ दिखाई दे रहे हैं, जबकि पुलिसकर्मी वहीं खड़े नजर आ रहे हैं।

रोहित ने चंडीगढ़ पुलिस के उच्च अधिकारियों से कड़ी कार्रवाई की मांग की है और कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वह कोर्ट का रुख करेंगे। उनका कहना है कि अगर एक नेशनल यूथ अवॉर्डी के साथ पुलिस स्टेशन में ऐसा बर्ताव हो सकता है, तो आम जनता के साथ क्या हो रहा होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें