पंजाब पुलिस की बड़ी नशा विरोधी कार्रवाई, अमृतसर में सर्च ऑपरेशन

पंजाब पुलिस की बड़ी नशा विरोधी कार्रवाई, अमृतसर में सर्च ऑपरेशन

अमृतसर में सर्च ऑपरेशन चलाते हुए डीजीपी शशी प्रभा द्विवेदी और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर। - Dainik Bhaskar

पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर के छेह रटा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन का नेतृत्व स्पेशल डीजीपी शशी प्रभा द्विवेदी और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने किया। पुलिस ने गुरु की वडाली इलाके में घरों, छतों और संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी ली, जिससे नशे के कारोबार पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

स्पेशल डीजीपी शशी प्रभा द्विवेदी ने बताया कि इस इलाके के ज्यादातर अपराधी जेल में बंद हैं, लेकिन कुछ फरार अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि इस कार्रवाई में सिर्फ छोटे अपराधियों को ही नहीं, बल्कि बड़े नशा तस्करों को भी निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि, विदेशों में बैठे अपराधियों को पकड़ने में चुनौतियां हैं, लेकिन उन्हें भी जल्द ही कानून के दायरे में लाने की कोशिश की जाएगी।

डीजीपी ने आम लोगों से नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि छोटे से छोटे जानकारी को भी पुलिस के साथ साझा किया जाए, ताकि पंजाब को नशा मुक्त बनाने में मदद मिल सके। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह हर समय जनता के साथ खड़ी है और नशे के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें