फर्जी पादरी बजिंदर पर महिलाएं पहुंची श्री अकाल तख्त साहिब, जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह से इंसाफ की गुहार
पंजाब में फर्जी पादरी बजिंदर को मोहाली कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद, दो पीड़ित महिलाएं शनिवार को श्री अकाल तख्त साहिब पहुंची और जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज से अपनी आपबीती साझा की। इन महिलाओं ने बताया कि बजिंदर ने न केवल उनके साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया, बल्कि कई अन्य महिलाओं के साथ भी अनुचित हरकतें कीं।
जत्थेदार साहिब ने महिलाओं को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया और कहा कि वे इस मामले में हरसंभव सहायता प्रदान करेंगे। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि आरोपी बजिंदर के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।
इस मामले में सिख और हिंदू संगठनों ने भी आवाज उठाई है। भगत सिंह दुआबी और सिमरनजीत मान जैसे नेताओं ने पीड़ित महिलाओं के समर्थन में बयान दिया है और बताया कि बजिंदर के खिलाफ बोलने पर उन्हें धमकियां मिल रही हैं और झूठे मुकदमे भी दर्ज करवाए जा रहे हैं।
बजिंदर सिंह एक बहरूपिया है, जो चर्च में दिखते थे, लेकिन उसकी सारी गतिविधियां पहले से तय होती थीं। उसे लोगों को बेवकूफ बनाने के आरोप लगाए गए हैं। इन महिलाओं ने यह भी बताया कि बजिंदर पर पहले से दो केस दर्ज हैं। इनमें से एक महिला रेप पीड़िता है, जबकि दूसरी महिला का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें बजिंदर उन्हें मारपीट करता हुआ दिख रहा है।
यह मामला गंभीर है और महिलाओं ने इंसाफ की उम्मीद जताई है।