भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में निधन

भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में निधन

भारत के सिनेमा के महान अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका निधन शुक्रवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार मुंबई के जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर श्मशान घाट लाया गया, जहां 21 तोपों की सलामी दी गई। उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस अंतिम संस्कार में प्रेम चोपड़ा, सलीम खान, सुभाष घई, और अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ उपस्थित थे।

मनोज कुमार को देशभक्ति की फिल्मों के लिए भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपनी फिल्मों में हमेशा देशप्रेम और समाजसेवा को प्रमुखता दी थी। उनका सबसे प्रसिद्ध काम फिल्म “उपकार” था, जिसे उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर बनाया था। यह फिल्म उनके करियर का एक अहम हिस्सा बन गई और इसके बाद उन्हें भारत कुमार का खिताब मिला।

मनोज कुमार पिछले कुछ समय से लीवर सिरोसिस से जूझ रहे थे, और उनकी हालत बिगड़ने के बाद 21 फरवरी 2025 को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनके निधन पर बॉलीवुड के कई हस्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। धर्मेंद्र, पूनम ढिल्लन, और रवीना टंडन जैसे सेलेब्रिटी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और भावुक हो गए। मनोज कुमार का योगदान भारतीय सिनेमा के लिए अनमोल रहेगा, और वे हमेशा अपने देशभक्ति के अभिनय और निर्देशन के लिए याद किए जाएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें