हरियाणा में खालिस्तानी आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड हमले का दावा, पुलिस ने खारिज किया
खालिस्तानी आतंकवादियों ने रामनवमी के दिन एक पोस्ट जारी कर दावा किया कि उन्होंने हरियाणा के जीनगढ़ में स्थित एक पुलिस चौकी पर ग्रेनेड अटैक करवाया है। इस पोस्ट में एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें दावा किया गया कि सुबह करीब 4 बजे यह हमला हुआ। हालांकि, हरियाणा पुलिस प्रवक्ता ने इस दावे को नकारते हुए कहा कि न तो हरियाणा में कोई जीनगढ़ नाम की चौकी है, न ही उन्हें किसी ब्लास्ट की सूचना मिली है।
खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा द्वारा जारी इस पोस्ट में सिखों के खिलाफ कथित जुल्म का विरोध किया गया और कहा गया कि जब तक सरकार सिखों के खिलाफ अत्याचार नहीं रोकेगी, तब तक ऐसे हमले जारी रहेंगे। इसके साथ ही केंद्र सरकार को धमकी दी गई कि सिखों को अब गुलामी का एहसास कराया जाएगा और “दिल्ली तगड़ी हो जा, सिख आ रहे हैं” जैसे शब्दों में चेतावनी दी गई।
पोस्ट में तीन मुख्य बिंदुओं पर बात की गई:
-
हमले की जिम्मेदारी ली गई: पोस्ट में कहा गया कि जीनगढ़ चौकी पर हुए ग्रेनेड अटैक की जिम्मेदारी हैप्पी पाशियां, गोपी नवांशहरिया और मनू अगवान ने ली है।
-
पंजाब में सिखों के साथ अत्याचार का आरोप: पोस्ट में यह भी कहा गया कि पंजाब के थानों में सिखों के साथ अत्याचार हो रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
-
केंद्र सरकार को चेतावनी: केंद्र सरकार को चेतावनी दी गई कि सिख आ रहे हैं और इस संघर्ष को जारी रखा जाएगा।











