पंजाब में पादरी बजिंदर मामले में विवाद, पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप
पंजाब में पादरी बजिंदर के मामले को लेकर एक नया विवाद उठ खड़ा हुआ है। रेप पीड़िता का आरोप है कि पादरी के समर्थक सोशल मीडिया और चैनलों के माध्यम से उसकी पहचान उजागर कर रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि बजिंदर के समर्थक उसका नाम, घर का पता, और अन्य निजी जानकारी सार्वजनिक कर रहे हैं, साथ ही लोगों को उसके खिलाफ भड़काया जा रहा है।
इस मामले में पीड़िता ने अपनी जान को खतरा महसूस किया है और बलौंगी थाने में आशीष समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और साइबर सेल की मदद ले रही है ताकि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे गलत जानकारी को नियंत्रित किया जा सके और इस केस को जल्द सुलझाया जा सके।