हंसराज हंस की दिवंगत पत्नी रेशम कौर को जालंधर में दी गई अंतिम विदाई, पंजाब CM और म्यूजिक इंडस्ट्री के सितारे पहुंचे श्रद्धांजलि देने

हंसराज हंस की दिवंगत पत्नी रेशम कौर को जालंधर में दी गई अंतिम विदाई, पंजाब CM और म्यूजिक इंडस्ट्री के सितारे पहुंचे श्रद्धांजलि देने

पंजाबी गायक हंसराज हंस के साथ उनकी पत्नी रेशम कौर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम मान। - Dainik Bhaskar

जालंधर के प्रसिद्ध सूफी गायक और भाजपा के पूर्व सांसद हंसराज हंस की दिवंगत पत्नी रेशम कौर को आज जालंधर में अंतिम विदाई दी गई। उनका अंतिम संस्कार जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब में हुआ, जहां भोग रखा गया। इस दुखद अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान भी पहुंचे और उन्होंने हंसराज हंस और उनके परिवार के साथ शोक साझा किया।

इसके अलावा, पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे भी श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुद्वारा पहुंचे। रेशम कौर का निधन कुछ दिन पहले लंबी बीमारी के बाद हुआ था। वह जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं और हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थीं। उन्हें कुछ समय पहले अस्पताल में भर्ती किया गया था और फिर उनके स्टंट भी डाले गए थे, लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं आया। 62 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।

रेशम कौर बॉलीवुड सिंगर दलेर मेहंदी की समधन थीं। दलेर मेहंदी की बेटी अजीत कौर की शादी रेशम कौर के बेटे नवराज हंस से हुई थी। 18 अप्रैल को हंसराज हंस और रेशम कौर की शादी की सालगिरह होती थी, लेकिन उनके निधन से परिवार में शोक की लहर है।

Leave a Comment

और पढ़ें