मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पीएयू में किसान मिलनी, किसानों को मिलेगा सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पीएयू में किसान मिलनी, किसानों को मिलेगा सम्मान

सीएम भगवंत सिंह मान। - Dainik Bhaskar

लुधियाना, 12 अप्रैल – पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शनिवार को लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) में आयोजित एक विशेष किसान मिलनी में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री मान सवा 12 बजे के करीब पीएयू पहुंचेंगे, जहां वह एक घंटे तक किसानों से मुलाकात करेंगे और उनके साथ नई फसलों एवं बीजों पर बातचीत करेंगे।

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मान लाभार्थी किसानों को सम्मानित करेंगे और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में उन्हें जागरूक करेंगे। इससे किसानों को राज्य सरकार की तरफ से दी जा रही सहायता और योजनाओं का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पीएयू में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री के आने से पहले ही पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा चाक-चौबंद रखने के लिए विभिन्न सुरक्षा दल तैनात किए गए हैं।

मुख्यमंत्री का दौरा: दोपहर 2 बजे तक लुधियाना में रहेंगे
मुख्यमंत्री मान का लुधियाना दौरा दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और किसानों से सीधी बातचीत करेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें