आमिर खान और गौरी स्प्रैट की पहली पब्लिक अपीयरेंस, मकाऊ फिल्म फेस्टिवल में दिखी प्यार भरी जोड़ी

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की पहली पब्लिक अपीयरेंस, मकाऊ फिल्म फेस्टिवल में दिखी प्यार भरी जोड़ी

आमिर खान ने हाल ही में अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ पहली बार पब्लिक अपीयरेंस दी है। दोनों मकाऊ इंटरनेशनल कॉमेडी फिल्म फेस्टिवल में एक साथ पहुंचे, जहां आमिर खान को मास्टर ह्यूमर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस इवेंट में आमिर खान ने ब्लैक अजकन और ब्लैक-गोल्डन शॉल पहना था, जबकि गौरी स्प्रैट फ्लोरल साड़ी में नजर आईं।

वीडियो में देखा गया कि आमिर खान ने रेड कार्पेट पर पोज देने से पहले गौरी का हाथ थामा और दोनों ने पैपराजी के सामने साथ पोज किया। पूरे समय आमिर गौरी का हाथ थामे रहे, और गौरी उन्हें निहारते हुए उनकी तरफ देख रही थीं।

14 मार्च को आमिर ने अपने 60वें बर्थडे के मौके पर मीडिया से मिलवाते हुए गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। हालांकि, इस दौरान आमिर ने मीडिया से अनुरोध किया था कि गौरी की तस्वीर न क्लिक की जाए

इस सार्वजनिक इवेंट के जरिए आमिर खान ने अपना नया रिश्ता दुनिया के सामने लाया है और दोनों की कैमरे के सामने एक-दूसरे के साथ सहजता दिखी।

Leave a Comment

और पढ़ें