बमों वाले बयान पर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा से 5.5 घंटे पूछताछ, साइबर थाने में पेश हुए; कार्रवाई की तैयारी में पुलिस

बमों वाले बयान पर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा से 5.5 घंटे पूछताछ, साइबर थाने में पेश हुए; कार्रवाई की तैयारी में पुलिस

मोहाली में साइबर थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता और पूछताछ के लिए जाते हुए प्रताप सिंह बाजवा। - Dainik Bhaskar

मोहाली, 16 अप्रैल: पंजाब में बमों को लेकर दिए गए बयान पर विपक्ष के नेता और कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा से मोहाली साइबर थाने में करीब साढ़े पांच घंटे तक पूछताछ की गई। पूछताछ दोपहर 2:30 बजे शुरू होकर रात 8 बजे तक चली।

बाजवा का बयान: पूछताछ का तरीका गलत
पूछताछ के बाद बाहर आकर बाजवा ने कहा,

“जो तरीका मान सरकार ने अपनाया, वह गलत है। सीएम के बाद सीएलपी नेता का पद आता है। मुझे राजनीतिक मकसद से निशाना बनाया जा रहा है।”
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पुलिस से कोई नाराजगी नहीं है, क्योंकि “पुलिस ने अपनी ड्यूटी निभाई है, उन्हें जैसा आदेश मिला था, वैसा ही किया।”

बमों के सोर्स पर नहीं दी जानकारी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बाजवा ने पूछताछ में सहयोग नहीं किया। उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके पास न तो कोई इंटेलिजेंस सोर्स है और न ही कोई पुख्ता जानकारी, जिससे उन्होंने यह बमों वाला बयान दिया था। उन्होंने बमों के बारे में कोई ठोस सोर्स नहीं बताया।

अब पुलिस बाजवा के खिलाफ दहशत फैलाने के आरोप में कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

याचिका पर कल होगी सुनवाई
इस पूरे मामले में प्रताप सिंह बाजवा द्वारा दायर मामला रद्द करने की याचिका पर कल हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इस पर पूरे राज्य की राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं।

कांग्रेस का समर्थन, वडिंग बोले- “सच्चाई की जीत हुई”
पूछताछ के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता साइबर थाने के बाहर डटे रहे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा,

“सच्चाई की जीत हुई। मैं उन सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं जो बाजवा जी के साथ खड़े रहे।”

Leave a Comment

और पढ़ें