अमित शाह की हत्या की साजिश नाकाम: अमृतपाल समर्थकों के खिलाफ FIR, दो गिरफ्तार

चंडीगढ़/मोगा, 22 अप्रैल: पंजाब में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अमित शाह की हत्या की साजिश का बड़ा खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस का दावा है कि यह साजिश खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह के समर्थकों द्वारा रची जा रही थी। पुलिस के अनुसार, योजना को अंजाम देने से पहले ही एक व्हाट्सएप ग्रुप की चैट लीक हो गई, जिससे साजिश की परतें खुल गईं।
टारगेट पर थे कई बड़े नेता
पुलिस के मुताबिक, साजिशकर्ताओं के निशाने पर न सिर्फ अमित शाह थे, बल्कि केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू और सीनियर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया भी इस लिस्ट में शामिल थे। साजिश अमृतपाल सिंह पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि बढ़ाए जाने के खिलाफ नाराजगी के चलते रची जा रही थी।
अमृतपाल सिंह को वर्तमान में असम की डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया है।
‘वारिस पंजाब दे’ और ‘अकाली दल मोगा जत्थेबंदी’ से जुड़े ग्रुप
साजिश से जुड़े आरोपी ‘वारिस पंजाब दे’ और ‘अकाली दल मोगा जत्थेबंदी’ नाम के WhatsApp ग्रुप्स का हिस्सा थे। पुलिस ने इस आधार पर मोगा में 25 से 30 समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
अब तक दो गिरफ्तारियां हो चुकी हैं:
-
बलकार सिंह, न्यू मॉडल टाउन, खन्ना (लुधियाना)
-
एक नाबालिग, मोगा निवासी
पुलिस का दावा – जल्द होंगे सभी गिरफ्तार
मोगा रेंज के DIG अश्वनी कपूर ने साजिश की पुष्टि करते हुए कहा,
“हमारी टीम ने समय रहते साजिश का भंडाफोड़ कर दिया। दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है और बाकी की तलाश तेजी से जारी है। बहुत जल्द सभी आरोपी गिरफ्त में होंगे।”










