पंजाब में हाई अलर्ट: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुलाई उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एक हाई लेवल सिक्योरिटी मीटिंग बुलाई है। यह बैठक आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, यह बैठक हाल ही में कश्मीर में हुए आतंकी हमले को ध्यान में रखते हुए बुलाई गई है। राज्य में संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
मीटिंग में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, इंटेलिजेंस विंग, और गृह विभाग के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक का मुख्य फोकस राज्य की आंतरिक सुरक्षा को चाक-चौबंद बनाना और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाना होगा।
सरकार का कहना है कि किसी भी तरह की सुरक्षा चूक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और राज्य की जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।