पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) कक्षा 12वीं का रिजल्ट कल होगा घोषित

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट कल (बुधवार) को दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा। इस बात की जानकारी PSEB के चेयरमैन डॉ. अमर पाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि रिजल्ट की घोषणा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और रिजल्ट केवल वेबसाइट पर ही उपलब्ध होगा। किसी भी प्रकार का गजट नहीं छापा जाएगा और रिजल्ट से संबंधित किसी भी खामी के लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा।
कक्षा 12वीं के लिए 3 लाख से अधिक स्टूडेंट्स हुए थे अपीयर
इस बार, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं में करीब तीन लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पूरे पंजाब से अपीयर हुए थे। बोर्ड की तैयारी इस बात को सुनिश्चित करने के लिए थी कि रिजल्ट समय पर घोषित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को आगे किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
रिजल्ट देखने के तरीके
-
PSEB की वेबसाइट पर: स्टूडेंट्स को www.pseb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देखना होगा। वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद, होम पेज पर अपनी जानकारी भरने के बाद रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा।
-
स्कूल में जाकर: इसके अलावा, छात्र अपने स्कूल में जाकर भी रिजल्ट देख सकते हैं।
डीजी लॉकर और हार्ड कॉपी
-
हार्ड कॉपी: बोर्ड द्वारा केवल उन्हीं छात्रों को हार्ड कॉपी जारी की जाएगी, जिन्होंने आवेदन किया है।
-
डीजी लॉकर: बाकी छात्रों को अपना रिजल्ट डीजी लॉकर से प्राप्त होगा।










