पंजाब पुलिस के 85 इंस्पेक्टर डीएसपी पद पर प्रमोट, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

चंडीगढ़, 7 जून 2025 — पंजाब सरकार के गृह मामलों और न्याय विभाग ने राज्य पुलिस विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की घोषणा करते हुए 85 इंस्पेक्टरों को उप पुलिस अधीक्षक (DSP) पद पर प्रमोट किया है। यह प्रमोशन 23 मई 2025 को हुई विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की सिफारिशों के आधार पर की गई है।
प्रमोशन की मुख्य बातें:
-
लेवल 18 पे स्केल (₹56,100 – ₹1,77,500) के तहत इन अधिकारियों को प्रमोशन दी गई है।
-
प्रमोशन पाने वाले अधिकारी फिरोजपुर, एसएएस नगर (मोहाली), जालंधर, अमृतसर, संगरूर, बठिंडा, गुरदासपुर, मानसा, फरीदकोट, तरनतारन, पटियाला और लुधियाना सहित राज्य के विभिन्न जिलों से हैं।
-
जिन अधिकारियों पर विभागीय जांच या कोई लंबित केस चल रहा है, उन्हें प्रमोशन का लाभ केवल कोर्ट या सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बाद मिलेगा।
-
कुछ अधिकारियों को “अर्जित वरिष्ठता” और सीट उपलब्ध होने की स्थिति में प्रमोशन दी गई है।
-
जारी आदेशों के अनुसार, ये प्रमोशन नियमित नियुक्तियों के समान प्रभावी मानी जाएंगी।










