बठिंडा: बाइक चोरों ने ASI पर किया धारदार हथियार से हमला, बांह में गंभीर चोट
बठिंडा, 2 जुलाई 2025: बठिंडा में अपराधियों का हौसला इस कदर बढ़ गया है कि अब वे पुलिस पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे। कैनाल एरिया थाने में तैनात एएसआई नरिंदर सिंह पर आज बाइक चोरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
बाइक चोरों को रोकते समय हुआ हमला
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश बाइक चोरी कर फरार हो रहे हैं। सूचना मिलते ही ASI नरिंदर सिंह ने संदिग्ध बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। तभी उनमें से एक युवक ने धारदार हथियार से एएसआई पर हमला कर दिया, जिससे उनकी बांह में गंभीर चोट आई।
मौके पर पहुंचे अधिकारी, जांच शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी नरिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और अलग-अलग पुलिस टीमें उनकी तलाश में लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
घायल एएसआई को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉ. सुमित महाजन के अनुसार, एएसआई की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। एसपी सिटी खुद अस्पताल पहुंचकर एएसआई के स्वास्थ्य की जानकारी ले चुके हैं।