Bastar Naxal Encounter: लोकसभा चुनाव के पहले सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 9 नक्सली मारे गए हैं. बस्तर आईजी सुंदराराज ने बताया कि सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि नक्सली लीडर पापा राव बीजापुर के सेंड्रा इलाके में मौजूद है. इसके बाद सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन चलाया.










