पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज: बेअदबी मामलों पर बनेगा सख्त कानून, कृषि क्षेत्र में भी होंगे बड़े फैसले

चंडीगढ़, 14 जुलाई 2025: पंजाब सरकार आज सोमवार को सुबह 11 बजे विधानसभा की कैबिनेट मीटिंग करने जा रही है, जिसमें कई अहम कानून प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है। बैठक का मुख्य फोकस धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के मामलों पर सख्त कानून बनाना और कृषि क्षेत्र से जुड़ी नीतियों पर फैसला करना है।
बेअदबी पर बनेगा अब तक का सबसे सख्त कानून
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संकेत दिए हैं कि सरकार एक ऐसा स्थायी कानून लाना चाहती है, जिसमें कोई कानूनी कमजोरी न हो और जो आने वाले वर्षों में भी प्रभावी तरीके से लागू रह सके।
प्रस्तावित प्रावधान:
-
कम से कम 10 साल की सजा से लेकर उम्रकैद तक का प्रावधान
-
मौजूदा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 298 और 299 के तहत फिलहाल केवल तीन साल की सजा का प्रावधान है
-
दोषी के साथ-साथ परिवार की भी जिम्मेदारी तय करने पर विचार
-
बिल को विधानसभा में पेश करने से पहले जनता और संस्थाओं से राय ली जाएगी
यह कानून धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी की घटनाओं को रोकने के लिए अब तक का सबसे कठोर और व्यापक कदम माना जा रहा है।
नकली खाद-दवाइयों पर कार्रवाई के लिए नया कानून
बैठक में खेती व किसान भलाई विभाग के प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। पंजाब सरकार हरियाणा मॉडल को अपनाकर नकली खाद, बीज और कीटनाशकों की बिक्री रोकने के लिए कड़ा कानून लाने की तैयारी में है।
प्रस्तावित प्रावधान:
-
तीन से पांच साल की सजा
-
नकली सामग्री बेचने वाले व्यापारियों पर सीधी कानूनी कार्रवाई
-
रेगुलेशन सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में कदम










