पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को मिले 10 नए अतिरिक्त न्यायाधीश, न्यायिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को मिले 10 नए अतिरिक्त न्यायाधीश, न्यायिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट - Dainik Bhaskar

चंडीगढ़:
राष्ट्रपति के आदेश पर सोमवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में 10 सेशन जजों को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। हाईकोर्ट में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य न्यायाधीश ने सभी नव-नियुक्त जजों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ के तुरंत बाद सभी जजों ने अपने-अपने पदभार संभाल लिए, जिससे न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

नियुक्त किए गए 10 अतिरिक्त न्यायाधीश:

  1. वरिंदर अग्रवाल

  2. मनदीप पन्नू

  3. प्रमोद गोयल

  4. शालिनी सिंह नागपाल

  5. अमरिंदर सिंह गरेवाल

  6. सुबाष मेहला

  7. सूर्या प्रताप सिंह

  8. रुपिंदरजीत चाहल

  9. अराधना साहनी

  10. यशवीर सिंह राठौड़

अब 59 जज कार्यरत

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में कुल 85 जजों की स्वीकृत संख्या है, लेकिन अब तक सिर्फ 49 जज ही कार्यरत थे। इन 10 अतिरिक्त नियुक्तियों के बाद यह संख्या 59 हो गई है। हालांकि अभी भी 26 पद रिक्त हैं।

न्याय में तेजी की उम्मीद

वकीलों और आम नागरिकों की लंबे समय से यह मांग रही थी कि हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि केसों की सुनवाई जल्द हो सके और लोगों को समय पर न्याय मिल सके। अब इन नई नियुक्तियों से कोर्ट पर बढ़ रहे बोझ को कुछ हद तक कम करने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें