लुधियाना में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने किया ध्वजारोहण

लुधियाना में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने किया ध्वजारोहण

लुधियाना में कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने किया ध्वजारोहण। - Dainik Bhaskar

लुधियाना, 15 अगस्त: आज लुधियाना में स्वतंत्रता दिवस बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पंजाब के कृषि विश्वविद्यालय (PAU) में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। लुधियाना पुलिस और प्रशासन ने पूरे शहर में 500 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा भी खुद मौके पर मौजूद रहे, ताकि कार्यक्रम पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

ध्वजारोहण के बाद कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने देश के लिए शहीद हुए जवानों के परिवारों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। इसके अलावा खेलों और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाजसेवकों को भी इस मौके पर सम्मानित किया जाएगा।

लुधियाना में स्वतंत्रता दिवस समारोह की यह रंगारंग और कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित हो रही है, जिसमें जनता और अधिकारीगण दोनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें